{"_id":"61ba1360cdb46e5c7c6d7054","slug":"up-assembly-election-2022-varanasi-live-debates-and-discussions-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : युवा नेताओं के बीच वाराणसी में 90 साल के बाबा ने भरी हुंकार, पढ़िए क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : युवा नेताओं के बीच वाराणसी में 90 साल के बाबा ने भरी हुंकार, पढ़िए क्या बोले?
Wed, 15 Dec 2021 09:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:41 PM IST
सार
पूर्वांचल के सात अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी बुधवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा, युवाओं से बात के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत हुई। अलग-अलग राजनीतिक दलों के युवा नेताओं ने इस चर्चा में शिरकत की।
विज्ञापन
वाराणसी में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में है। यहां आम लोगों और युवाओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल पूछे गए। अस्सी घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। सभी ने खुलकर अपने चुनावी एजेंडो के बारे में बताया। पढ़िए किसने क्या कहा?
जब 90 साल के बाबा ने भरी हुंकार
चुनावी चर्चा के दौरान भाजपा, समाजवादी और कांग्रेस के युवा नेता अपने-अपने दावे कर रहे थे। भाजयुमो के नेता जहां सरकार की योजनाओं और विकास कार्य की तारीफ में जुटे थे, वहीं सपा और कांग्रेस के नेता सरकार की कमियों को गिना रहे थे।
इसी बीच करीब 90 साल के एक बाबा ने माइक पकड़ लिया। बोले, 'तीन-तीन सरकारें यहां खोपड़ी पटक कर चलीं गईं। यहीं सामने घाट के पीपा के पुल पर न जाने कितनी घटनाएं होती थीं। हर रोज कोई न कोई मरता था। किसी ने कुछ नहीं किया। योगी बाबा आए और एक साल में ही उन्होंने पुल बना दिया।' बाबा का जोश और उत्साह देखकर वहां मौजूद हर कोई तालियां बजाने लगा। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने बाबा को भाजपा का कार्यकर्ता बताया।

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?
वाराणसी में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी युजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि अस्सी घाट बैंक ऑफ बड़ौदा ने बनवाया है। भाजपा केवल इसका क्रेडिट ले रही है। वरुण ने ये स्वीकार किया कि वाराणसी में ज्यादातर भाजपा को ही जीत मिली है, लेकिन ये भी दावा किया कि इस बार सपा यहां से जीतेगी।
बोले, हमारा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ता अपराध है। यहां अभी नौ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। जब भी विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा होती है, भाजपा के लोग औरंगजेब और बाबर के पास चले जाते हैं। वरुण ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। थोड़ी सी बारिश में पूरा शहर डूब जाता है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 200 रुपए का तेल, 1000 रुपए का गैस सिलेंडर और 100 रुपए का पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने कहा कि हाथरस कांड का मुद्दा उठाया। कहा कि यूपी अब अपराधियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। सारे अपराधियों को भाजपा के नेता और विधायक संरक्षण देते हैं। वाराणसी में शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। विकास कार्यों को भी झूठा बताया। कहा कि काशी में केवल आर्टिफिशियल विकास किया गया है। पूरे वाराणसी में सीवर सिस्टम ध्वस्त है।
सपा समर्थक प्रिंस कुमार यादव ने कहा कि यूपी में अपराध बेलगाम है। मनोज ने कहा कि गरीबी के मामले में यूपी का तीसरा नंबर आ गया है। आम पब्लिक के लिए जो काम अखिलेश यादव ने किए थे, उसे योगी ने नहीं किया।
भाजपा समर्थकों ने कैसे पलटवार किया?
वाराणसी में चुनावी मुद्दों पर 90 साल के बुजुर्ग ने अपनी बात रखी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सपा और कांग्रेस के नेताओं को जवाब दिया। कहा कि अगर हम सरकार के विकास कार्यों को गिनाना शुरू कर दें तो सुबह से रात हो जाएगी। आशुतोष ने कहा कि भाजपा सरकार ने अस्सी घाट, विश्वनाथ धाम, रिंग रोड बनवाया। यहां टाटा का कैंसर अस्पताल बना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से वाराणसी का पूरा नजारा बदल गया है। दावा किया कि यूपी में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आशुतोष ने कहा, पहले तमाम अंसारी, खान जैसे माफिया हावी रहते थे। आज उनके घर में ईंट नहीं बची है। योगी जी का डर पूरे यूपी के अपराधियों के बीच है। हां, उन लोगों को जरूर दिक्कत होती है जो औरंगजेब और बाबर के वंशज हैं।
हिंदू युवा वाहिनी के अभिषेक गोलू श्रीवास्तव ने वाराणसी के स्कूल में बच्ची के साथ हुई रेप की घटना पर जवाब दिया। कहा कि बच्ची के साथ रेप की घटना काफी निंदनीय है। लेकिन सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। अगर कोई दूसरी सरकार होती तो अपराधी को बचाने में जुट जाती।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शशांक रघुवंशी ने कहा कि आज अपराध पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरकार ने 1866 करोड़ रुपए माफियाओं से वसूला। जमीन, मकानों को माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। तीन हजार से ज्यादा माफियाओं को जेल भेजा गया है।
और क्या बोले लोग?

- आनंद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पीएनबी घोटाला करने वाला आरोपी भाजपा सरकार में भाग गया तो पूरे घोटाले के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया गया, लेकिन जब विकास कार्यों की बात आती है तो सारा क्रेडिट विपक्ष खुद लेने में जुट जाता है।
- पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं कई देश और प्रदेश घूम चुका हूं। 2017 में वाराणसी जब आया था तो यहां बहुत गंदगी थी। आज बहुत अच्छा लगा। मुझे बैंकॉक का एहसास हो रहा था।