फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 rally in purvanchal gathering of veteran Amit Shah and Shivraj Singh chauhan and many leaders at Varanasi airport

UP Chunav 2022: पूर्वांचल में आज दिग्गजों का जमावड़ा, वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे अमित शाह, शिवराज सिंह समेत कई नेता

Sun, 27 Feb 2022 12:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के मतदान से पहले देश के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा वाराणसी में लगने वाला है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे।

विज्ञापन
UP assembly election 2022 rally in purvanchal gathering of veteran Amit Shah and Shivraj Singh chauhan  and many leaders at Varanasi airport
वाराणसी एयरपोर्ट से बाहर आते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के छठे और सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब पूर्वांचल में भाजपा समेत अन्य दलों के दिग्गजों का जुटान होने लगा है। रविवार सुबह से कई नेता अलग-अलग विमानों से वाराणसी एयरपोर्ट उतरे और अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी वाराणसी में सभा है।

विज्ञापन


पीएम संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रविवार सुबह सबसे पहले भाजपा नेता तरुण चुघ पहुंचे। फिर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

अमित शाह की बलिया में जनसभा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11:55 बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे जनसभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से मऊ रवाना हो गए। गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से 12:18 बजे पहुंचे। 10 मिनट बाद बलिया के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बलिया की दो विधानसभा के मतदाताओं को साधेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बैरिया विधानसभा की नब्ज टटोलेंगे। कई अन्य नेताओं के भी बलिया जाने का कार्यक्रम है। बलिया में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान है। 

एयरपोर्ट पर माननीयों के हेलीकॉप्टर और चार्टर के लिए बनाई गई पार्किंग

UP assembly election 2022 rally in purvanchal gathering of veteran Amit Shah and Shivraj Singh chauhan  and many leaders at Varanasi airport
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले से बनी सात हेलीकॉप्टर पार्किंग के अलावा 12 पार्किंग और तैयार की गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही वाराणसी में चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनकी वजह से यात्रियों की उड़ान न रोकनी पड़े, इसके लिए पांच चार्टर और सात हेलीकाप्टर के लिए नॉन स्टैंडर्ड पार्किंग बनाई गई है।

नेताओं के हेलीकॉप्टर इन्हीं पार्किंग में खड़े हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुल 11 विमान पार्किंग एरिया में खड़े हो सकते हैं। इनमें नियमित विमानों के साथ कभी-कभी डायवर्ट होकर पहुंचे विमान खड़े किए जाते हैं। एक बड़े विमान की पार्किंग में एक से तीन चॉपर, छोटे विमान खड़े किए जा सकते हैं। इसकी व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed