फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 PM Narendra Modi varanasi Visit 4 march rally roadshow in banaras stay till the vidhan sabha chunav prachar ends

UP Chunav 2022: रैली-रोडशो के लिए चार को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, प्रचार अभियान थमने तक करेंगे प्रवास 

Mon, 28 Feb 2022 01:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 01:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  चार मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। पहले पीएम मोदी का तीन से पांच मार्च तक के प्रवास का कार्यक्रम था। मगर, अब कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 PM Narendra Modi varanasi Visit 4 march rally roadshow in banaras  stay till the vidhan sabha chunav prachar ends
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दो दिन वाराणसी में ही प्रवास करेंगे। पीएम मोदी चार मार्च को फिर वाराणसी आएंगे। इस दौरान पीएम की जनसभा और रोडशो का आयोजन किया जाएगा। पीएम के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनके आठों विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


पांच मार्च को चुनाव प्रचार थमने से पहले वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।  चार मार्च वाराणसी आगमन पर पीएम मोदी शहर की तीनों विधानसभा के रूट पर रोड शो करेंगे। इसके साथ ही जिले की दो विधानसभाओं में उनकी जनसभा की योजना है।
विज्ञापन


पहले तीन मार्च को आना था
पहले पीएम मोदी का तीन से पांच मार्च तक के प्रवास का कार्यक्रम था। मगर, अब कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। पीएम मोदी के दोबारा आगमन पर जनसभा का कार्यक्रम तय किया जा रहा है जबकि रोड शो को फाइनल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रूट को लेकर मंथन निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। कोशिश हो रही है कि रोड शो का ऐसा रूट तय किया जाए जिससे शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जा सके। 

गृहमंत्री शाह पहुंचे वाराणसी, पूर्वांचल में रहेंगे सक्रिय

UP Assembly election 2022 PM Narendra Modi varanasi Visit 4 march rally roadshow in banaras  stay till the vidhan sabha chunav prachar ends
जनसभा में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह रविवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे और नदेसर स्थित होटल में रात्रि विश्राम किया। शाह अब काशी को केंद्र बनाकर पूर्वांचल में सक्रिय रहेंगे। उधर, लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री मऊ और गृहमंत्री हेलीकॉप्टर से बलिया रवाना हो गए। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री अमित शाह भी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं ने मुलाकात कर चुनावी माहौल को लेकर बातचीत की। शाम को अमित शाह वापस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और शहर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान दोनों नेताओं के अगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

तेजस्वी सूर्या और जेपी नड्डा वाराणसी में 

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सोमवार को वाराणसी आएंगे।  वे काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर से गिरजाघर चौराहे तक जनता से जनसंपर्क करेंगे। शाम को संकट मोचन दर्शन पूजन के लिए जाएंगे जहां दर्शन के पश्चात वे संकट मोचन से अस्सी घाट तक पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क करेंगे। देर रात वे दिल्ली लौटेंगे।  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से  चंदौली के चकिया में जनसभा को संबोधित करने निकल गए। मिर्जापुर में भी उनकी रैली है। 

तीन मार्च को संदहा में जनसभा करेंगी मायावती

UP Assembly election 2022 PM Narendra Modi varanasi Visit 4 march rally roadshow in banaras  stay till the vidhan sabha chunav prachar ends
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तीन मार्च को चिरईगांव ब्ल\क के संदहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। रिंगरोड से 500 मीटर दूर खाली मैदान में पंडाल बनना शुरू हो जाएगा। जनसभा को मायावती के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा भी संबोधित कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष राजेश भारती के अनुसार जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed