{"_id":"61bd94c9bc6da61f6c68165d","slug":"up-assembly-election-2022-congress-leader-deependra-hooda-visit-varanasi-talk-to-the-claimants-of-purvanchal-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी में दीपेंद्र हुड्डा: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पूर्वांचल के टिकट के दावेदारों से बात करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी में दीपेंद्र हुड्डा: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पूर्वांचल के टिकट के दावेदारों से बात करेंगे
Sat, 18 Dec 2021 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:40 PM IST
सार
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। पार्टी ने पूर्वांचल की सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए दीपेंद्र हुड्डा आज वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा
विस्तार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस टिकट के दावेदारों की तलाश में है। पूर्वांचल की करीब 70 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदारी सौंपी है। दावेदारों की स्क्रीनिंग के लिए शनिवार को हुड्डा वाराणसी आएंगे। इसके बाद वे प्रत्येक विधानसभाओं के दावेदारों से बात करेंगे। मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही जुटान की उम्मीद है।
विज्ञापन
शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बाजीराव खाड़े, जितेंद्र सिंह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे। इसमें वाराणसी के अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली के दावेदार भी अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों की मानें तो स्क्रीनिंग कमेटी पहले दावेदारों की चुनावी तैयारियों को परखने के बाद उनके नामों पर चर्चा करेगी। हालांकि प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ही करना है। यही कारण है कि स्क्रीनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में राष्ट्रीय महासचिव को सौंपेगी। इसके बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रथम सप्ताह पर इस पर लखनऊ में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन