{"_id":"5bcdeec6bdec2269bf7d6e99","slug":"up-100-constable-take-poison-for-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में यूपी 100 के सिपाही ने खाया जहर, अलग अलग बताए जा रहे कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में यूपी 100 के सिपाही ने खाया जहर, अलग अलग बताए जा रहे कारण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर थाना से सटे स्कूल परिसर में रविवार रात करीब दस बजे यूपी 100 (पीआरवी 1093) वाहन पर तैनात सिपाही विजय कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस कर्मी उसे आनन फानन एक निजी अस्पताल ले गए जहां से देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप यादव सिपाही को लेकर मंडलीय जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया।
सोमवार दोपहर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सिपाही ने पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार लंबे समय से छुट्टी न मिलने से सिपाही परेशान था और इसी के चलते उसने जहर खा लिया। विजय कुमार जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र का निवासी है।
तीन भाईयों में विजय कुमार दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है जबकि सबसे छोटा भाई घर पर रहता है। सूत्रों के अनुसार सिपाही अपने घर में पैसे को लेकर शुरू हुए विवाद को सुलझाने को लेकर अवकाश पर जाना चाहता था। इसके लिए एक माह से प्रयास कर रहा था लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही थी। दस दिन पूर्व उसने दोबारा अवकाश के लिए आवेदन किया था लेकिन छुट्टी नहीं मिली।

Trending Videos
सिपाही की संयोग से बची जान
उधर, परिवार से जल्द आने का दबाव बन रहा था। इसे लेकर वह परेशान था। रविवार शाम ड्यूटी से वापस आने के बाद रात दस बजे के करीब उसने जहरीले पदार्थ खा लिया। वह अन्य सिपाहियों के साथ स्कूल परिसर में एक कमरे में रहता है।
संयोग था कि एक होमगार्ड व थाने के एसएसआई को घटना की तुरंत जानकारी हो गई और उसे समय रहते मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह ने कहा कि विजय नामक सिपाही ने पारिवारिक कलह के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अब उसकी हालत ठीक है। जहां तक छुट्टी न मिलने की बात है तो ऐसी कोई बात नहीं थी। उसे छुट्टी दे दी गई है।