फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unsolved incidents of murder still remains a puzzle for Varanasi Police

हत्या की अनसुलझी घटनाएं: जो अब तक बनी हुई हैं वाराणसी पुलिस के लिए पहेली, बदलते गए विवेचक

Fri, 16 Sep 2022 03:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Sep 2022 03:00 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस की फाइलों में अभी भी हत्या की कई घटनाएं दबी हुई हैं। 
तीन साल पहले बीएचयू में चाय विक्रेता रामजतन उर्फ रामू की सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। लंका पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि आखिर किन वजहों से रामू की हत्या की गई।

विज्ञापन
Unsolved incidents of murder still remains a puzzle for Varanasi Police
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीन साल पहले बीएचयू में चाय विक्रेता रामजतन उर्फ रामू की सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। लंका पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि आखिर किन वजहों से रामू की हत्या की गई। इस दौरान विवेचक भी कई बदले और मुकदमे की फाइल पर अब धूल भी चढ़ गई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में तह तक तफ्तीश हुई, अब भी तफ्तीश जारी है। वहीं, सात फरवरी 2021 को सामनेघाट स्थित ज्ञान प्रवाह के पास बोरे में 25 वर्षीय युवती का शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि हत्या कहीं और करके शव यहां ठिकाने लगाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। आसपास मार्गों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस अब तक पता नहीं कर सकी कि महिला कहां की थी और उसकी हत्या किसने की। कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारी भी इस मामले में अब शंट हो गए हैं, जोन और सर्किल के अफसर भी इन केस के बारे में कोई अपडेट थाना स्तर से नहीं लेते। इस वजह से थाना प्रभारी और विवेचक भी दूसरे मुकदमों में उलझे रहते हैं और इन दो वारदातों के कातिल खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन

Unsolved incidents of murder still remains a puzzle for Varanasi Police
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस - फोटो : अमर उजाला
केस-एक
23 सितंबर 2019 की रात बीएचयू परिसर में चाय की दुकान चलाने वाले रामजतन साहनी उर्फ रामू (55) की चारपाई पर सोते समय सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी।
शुरूआती तफ्तीश में सामने आया था कि दुकान खाली कराने को लेकर मनबढ़ों से रामू की टकराहट चल रही थी। मगर, गिरफ्तारी तो दूर पुलिस अब तक यह पता नहीं
कर सकी कि कातिल कौन है।

Unsolved incidents of murder still remains a puzzle for Varanasi Police
मृत्यु - फोटो : istock
केस-दो
सामनेघाट स्थित ज्ञान प्रवाह के पास नाले में सात फरवरी 2021 को बोरे में युवती का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। विवेचकों ने कई बार घटनास्थल का सीन क्रिएशन किया। मार्ग पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कातिलों तक पहुंच न सकी। अब फाइल पर धूल भी चढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed