{"_id":"5c2e2db1bdec225712492cfd","slug":"unsocial-elements-attacked-on-police-team-in-ballia-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बलिया में असलहा तस्करों की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बलिया में असलहा तस्करों की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला, दो घायल
Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी के बलिया में असलहा तस्करों की तलाश में दादर गांव पहुंची स्वाट और सिकंदरपुर पुलिस की टीम पर अराजक तत्वों ने बुधवार रात हमला कर दिया। उनके वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की गई। पथराव में दो पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।
बाद में फोर्स ने अराजक तत्वों को खदेड़ कर तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ भी बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रात में पुलिस आई थी और तीन लोगों को ले गई। हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर स्वाट टीम और सिकंदरपुर पुलिस ने बुधवार की रात दादर गांव में छापेमारी की, तभी अराजकतत्वों ने टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया जिनमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
स्वाट टीम की सूचना पर खेजुरी के साथ सिकंदरपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया और अराजकतत्वों को खदेड़ दिया।

Trending Videos
पिस्टल और दो कारतूस बरामद
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर राम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नगरा थाना क्षेत्र के सीकरहटा गांव निवासी राकेश पांडेय, पकड़ी थाना क्षेत्र के एकईल निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पोकन तथा सिकंदरपुर थाना के दादर निवासी राजेंद्र यादव हैं। इनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ।
सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। बताया कि तीन अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में और छह अन्य लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला व बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।