फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unsocial elements attacked on police team in ballia district

यूपीः बलिया में असलहा तस्करों की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला, दो घायल

Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Unsocial elements attacked on police team in ballia district
यूपी के बलिया में असलहा तस्करों की तलाश में दादर गांव पहुंची स्वाट और सिकंदरपुर पुलिस की टीम पर अराजक तत्वों ने बुधवार रात हमला कर दिया। उनके वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की गई। पथराव में दो पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


बाद में फोर्स ने अराजक तत्वों को खदेड़ कर तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ भी बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रात में पुलिस आई थी और तीन लोगों को ले गई। हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के आधार पर स्वाट टीम और सिकंदरपुर पुलिस ने बुधवार की रात दादर गांव में छापेमारी की, तभी अराजकतत्वों ने टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया जिनमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाट टीम की सूचना पर खेजुरी के साथ सिकंदरपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया और अराजकतत्वों को खदेड़ दिया।

पिस्टल और दो कारतूस बरामद

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर राम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नगरा थाना क्षेत्र के सीकरहटा गांव निवासी राकेश पांडेय, पकड़ी थाना क्षेत्र के एकईल निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पोकन तथा सिकंदरपुर थाना के दादर निवासी राजेंद्र यादव हैं। इनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ।

सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। बताया कि तीन अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में और छह अन्य लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला व बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed