{"_id":"58a5f4344f1c1b6439d83c6d","slug":"unsatisfied-worker-of-apna-dal-s-meet-anupriya-patel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया पटेल से मिले अपना दल (एस) के असंतुष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया पटेल से मिले अपना दल (एस) के असंतुष्ट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन पर किया साथ निभाने का वादा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बंटवारे से नाराज अपना दल (एस) के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल से गुरुवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में मुलाकात की।
अनुप्रिया ने उनकी बातें सुनीं और पार्टी तथा गठबंधन के हक में एकजुट होने को कहा। उन्हें आश्वस्त किया कि पार्टी उनका पूरा ध्यान रखेगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिंडरा में भाजपा से डॉ. अवधेश सिंह को टिकट मिलने से अपना दल (एस) के सुनील पटेल नाराज चल रहे थे। उधर, रोहनिया से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे उदय पटेल भी भाजपा के उम्मीदवार को टिकट मिलने से असंतुष्ट चल रहे थे।
कई कार्यकर्ताओं ने तो पार्टी से इस्तीफा तक दे दिया। चर्चा यह भी रही कि असंतुष्ट खेमे के कुछ लोग निर्दल नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उन्हें मनाने के लिए लगाया गया। यह क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि मंत्री से मुलाकात के बाद सभी असंतुष्टों ने गठबंधन का साथ देने को कहा है।

असंतुष्टों को समझाकर चले गए सीआर पाटिल
गुजरात के सांसद सीआर पाटिल पीएम के संसदीय क्षेत्र में टिकट बंटवारे के बाद मौजूदा सियासी हालात का जायजा लेकर बुधवार को ही लौट गए।
सूत्रों के मुताबिक पाटिल ने असंतुष्टों से फोन पर बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
रोहनिया में वे कामयाब भी रहे। उन्होंने पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर विधानसभावार फीडबैक भी लिया।