फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unnatural Rape in mau with four years old minor girl

मऊ में चार साल की बच्ची से अप्राकृतिक दुष्कर्म, हिरासत में 10 साल का आरोपी नाबालिग

Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Unnatural Rape in mau with four years old minor girl
रिपोर्ट दर्ज नहीं, मेडिकल मुआयना नहीं कराया

विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले में गुरुवार को चार वर्षीय बच्ची से अप्राकृतिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर खेलने के दौरान दस वर्षीय बालक ने इस वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची के रोने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ना ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया था।  
विज्ञापन


पीड़ित और आरोपी परिवार का घर कोपागंज थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर है। गुरुवार की दोपहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान ननिहाल में रहने वाले एक बालक ने बच्ची के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान बच्ची जब रोने लगी तो बालक भाग गया। बच्ची ने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी तो वह उसे लेकर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे।


बताते चलें आरोपी बच्चे की मां को पति ने छोड़ दिया है। इसके चलते वह अपने पुत्र के साथ मायके में रहती है। इस वारदात से बच्चे के ननिहाल के लोग भी अवाक हैं। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed