Varanasi News: अप्राकृतिक संबंध बनाया, मुंह दबाया...रामनगर में ऐसे गई थी मासूम की जान; रिपोर्ट में खुलासा
वाराणसी के रामनगर में बीते 12 अगस्त को एक मासूम की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बालक ने अपनी मां को प्रेमी के साथ देख लिया था। इसी से आजिज आकर प्रेमी ने ही बालक की हत्या कर दी थी।
विस्तार
Varanasi Crime News: रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में बाधक बने 10 साल के मासूम की हत्या ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। हत्या से पहले मासूम के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सोमवार को चिकित्सक का बयान भी दर्ज करेगी। दोनों आरोपियों फैजान और राशिद को पुलिस ने बावनबीघा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों जिला जेल में हैं।
ये है पूरा मामला
11 अगस्त को मासूम का शव बावनबीघा से पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस की तफ्तीश में गोलाघाट निवासी चचेरे भाई फैजान व राशिद की भूमिका सामने आई थी। पुलिस फैजान को मासूम का शव बरामद करने अपने साथ वारदात स्थल पर पहुंचे तो उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में फैजान के पैर में गोली लगी थी। हत्या के पीछे मासूम की मां और फैजान के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई। रामनगर थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की मौत मुंह दबाने पर दम घुटने से हुई थी। अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई है। धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
मां को नहीं मालूम था कि फैजान ने उसकी दुनिया लूट ली
डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मां सोना शर्मा को मालूम नहीं था कि फैजान ने ही उसके बेटे को गायब किया है। बेटे की तलाश में सोमवार से ही सोना थाने और आसपास इलाकों में बेटे की खोजबीन कर रही थी। जब मालूम चला तो सोना गिर पड़ी। वह यही कह रही थी कि मुझे नहीं पता था कि उसकी दुनिया ही लूट गई। डीसीपी ने बताया कि मां से भी पूछताछ की जाएगी।