{"_id":"5fe5f002e9d6612c3c242d4b","slug":"university-will-be-the-biggest-gift-for-azamgarh-cm-yogi-adityanath-will-soon-lay-the-foundation-stone-suresh-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा विश्वविद्यालय, सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे शिलान्यास: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा विश्वविद्यालय, सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे शिलान्यास: सुरेश राणा
Fri, 25 Dec 2020 07:29 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
कृषि मेले का शुभारंभ करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ के कोटवां स्थित कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कृषि मेले में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोहब्बतपुर में बनने वाले विश्वविद्यालय आजमगढ़ के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
कृषि मेले में शामिल होने आए गन्ना मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहब्बतपुर में बनने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां के विद्यार्थी दिल्ली जैसे बड़े शहरों में नहीं जाएंगे। बल्कि यहीं अपने घर अपने जिले में रहकर पढ़ाई करेंगे। यह आजमगढ़ के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री सुरेश राणा विपक्ष पर जमकर बरसे। किसानों के आंदोलन पर उन्होेंने कहा कि हमारी सरकार किसानों से संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री ने सीधे कहा है कि एमएसपी समाप्त नहीं होगी। इसे लेकर किसान संतुष्ट भी थे, लेकिन तमाम राजनीतिक दलों व षडयंत्रकारियों को ये अच्छा नहीं लगा। साजिशन इस माहौल को अभी जिंदा रखा है।