फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   University talks and Saraswati Sushma will start publication

विश्वविद्यालय वार्ता और सरस्वती सुषमा का शुरू होगा प्रकाशन

Sat, 19 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
University talks and Saraswati Sushma will start publication
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित होने वाली विश्वविद्यालय वार्ता और सरस्वती सुषमा का प्रकाशन जल्द शुरू हो जाएगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की पहल पर शासन ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में प्रकाशन की बैठक हुई।
विज्ञापन

निदेशक प्रकाशन संस्थान डॉ. पद्माकर मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय वार्ता के संपादक मंडल का पुनर्गठन किया गया है। सरस्वती सुषमा के प्रकाशन के लिए भी पहल की जा रही है। कुलपति की पहल पर शासन ने प्रकाशन संस्थान को एक करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाशन मद में केवल तीस लाख रुपये ही आवंटित है। बता दें कि 2009 में घोटाले के बाद लंबे समय से प्रकाशन कार्य लंबित था।
विज्ञापन

समस्या से अवगत कराएं होगा समाधान
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का समयानुसार पूर्ण करें। किसी भी सदस्य को कोई समस्या है तो निर्धारित नियम के अनुसार अवगत कराएं। समाधान तत्काल किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि यह संस्था संस्कृत, संस्कृति एवं संस्कार के प्रवाह का स्थल है। यहां लोग मिलकर सहयोग भाव के साथ अपने कार्यों को करें। यह संस्था विद्यार्थियों के लिए है शिक्षक और कर्मी सभी उन्हीं के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed