फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   University and college exams will be held simultaneously

Varanasi News: विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं होंगी साथ-साथ

Mon, 08 May 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
University and college exams will be held simultaneously
बदलेगी परीक्षा की समयसारिणी, जल्द जारी होगा नया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय से परीक्षा कराने और परिणाम जारी करने के लिए यह निर्णय लिया है। जल्द ही परीक्षा के लिए नई समयसारिणी जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय ने 20 मई से एक जून तक परीक्षा कराने के लिए टाइमटेबल दो सप्ताह पहले ही अपलोड कर दी थी। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ ही कराई जाएंगी। जल्द ही इसकी सूचना भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

एक दिन भी नहीं चलीं कक्षाएं, छात्र परेशान
शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की वर्तमान सत्र में एक दिन भी कक्षाएं नहीं चलीं और टाइम टेबल भी जारी हो गया। छात्र-छात्राएं परेशान हैं कि वह कैसे तैयारी करें। शिक्षक भी हैरान हैं कि उन्हें अब तक सिलेबस नहीं मिला है। वह कैसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। महाविद्यालयों ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां हैं अधूरी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आवेदन की तारीख भले ही बढ़ा दी हो, लेकिन अभी तक 47 फीसदी से अधिक महाविद्यालयों ने परीक्षा फॉर्म भरा ही नहीं है। दूसरी तरफ शिक्षकों का कहना है कि 20 मई से होने वाली परीक्षाओं के लिए अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। कई महाविद्यालयों ने अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भरा है। अभी तक प्रश्नपत्र भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article