बनारस में बसा छोटा सा ब्राजील: जहां रहते हैं तीन से 19 साल की उम्र के 300 फुटबाल खिलाड़ी, लड़कियां ज्यादा
काशी का अनोखा गांव है पहाड़ी। इस गांव में 1500 परिवारों में 300 फुटबाल खिलाड़ी हैं। जहां 12 साल पहले बच्चे जुआ खेलते थे वहां अब हर शाम जब वे ग्राउंड पर खेलने के लिए निकलते हैं, तो रौनक किसी खेल गांव जैसी लगती है।
विस्तार
बनारस में एक छोटा-सा ब्राजील बसा है। गांव का नाम है पहाड़ी। और यहां रहने वाले 1500 परिवारों के 300 बच्चे फुटबाल खेलते हैं। खूबसूरत बात यह है कि इनमें लड़कों से ज्यादा लड़कियां हैं। बार-बार सिलवाए हुए जूते पहनकर हर शाम जब वे ग्राउंड के लिए निकलती हैं, तो रौनक किसी खेल गांव जैसी लगती है।
इस गांव के बच्चे 12 वर्ष पहले तक जुआ खेलते थे। इधर-उधर भटकते थे। तभी पास की कॉलोनी में रहने वाले फुटबाल खिलाड़ी भैरव दत्त इन बच्चों के लिए 3-4 फुटबाल ले आए। मैदान के झाड़-झंखाड़ और गड्ढे ठीक करवाकर फुटबाल खेलने लायक बना लिया। फिर गोल पोस्ट के नाम पर एक तरफ बांस के पोल लगाए और दूसरी तरफ कुर्सी रख दी।
75 लड़कियां नेशनल खेल चुकी हैं। इनमें लखपति के परिवार के आठ बच्चे हैं। गांव के लोग इस परिवार को लखपति बुलाते हैं, लेकिन गांव में सबसे टूटा-फूटा घर इनका ही है। हां, उनके हिस्से इस गांव के सबसे ज्यादा मेडल जरूर हैं। पार्वती के परिवार में छह बहनें हैं। तीन बहनें फुटबॉलर हैं और दो नेशनल खेल चुकी हैं। जिस ग्राउंड पर इन बच्चों ने सबसे पहले खेलना शुरू किया, वहां अब इमारत बन गई है। जिस गांव में 300 खिलाड़ी हैं, वहां अब मैदान नहीं। खेलने के लिए अब डेढ़ किलोमीटर दूर बरेका जाना होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.