{"_id":"67f3d40d39b83f5df2099161","slug":"unique-initiative-regarding-education-workers-working-at-brick-kiln-were-enrolled-in-school-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षा को लेकर अनोखी पहल, ईंट-भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों का विद्यालय में नामांकन कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षा को लेकर अनोखी पहल, ईंट-भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों का विद्यालय में नामांकन कराया गया
Mon, 07 Apr 2025 07:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:03 PM IST
सार
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा की पहल करते हुए ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 11 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। इससे अब ये भी पढ़ाई कर सकेंगे और अपने जीवन को संवार सकेंगे।
विज्ञापन
बच्चों के बीच पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ने सोमवार को एक ईंट पर कार्यरत श्रमिकों के 11बच्चों का नामांकन टेकारी प्राथमिक विद्यालय में करवाया। चोलापुर ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र सरोज ने ईंट भट्टों पर जाकर वहाँ कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनके 11 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय टेकारी में नामांकित कराया।
विज्ञापन
जिसमे रिया राजू धनवीर रोशन करीना साधना शुभम सत्यम रानी पूजा थे नागेन्द्र सरोज ने बताया कि यह पहल समावेशी शिक्षा एवं ‘सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा’ के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे शिक्षा से वंचित न रहें।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामवासियों एवं श्रमिकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के इस प्रयास की सराहना की।