फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Tourism Minister will inaugurate International Tourism and Hospitality Expo

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का केंद्रीय पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन

Sat, 13 Sep 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Union Tourism Minister will inaugurate International Tourism and Hospitality Expo
दिसंबर में काशी में होने वाले आईआईए के अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उद्घाटन करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित पर्यटन मंत्री के आवास पर मुलाकात की। उन्होंने एक्सपो में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
विज्ञापन




मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, राष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी कमेटी के चेयरमैन राहुल मेहता, दिल्ली और नोएडा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विशारद गौतम शामिल थे। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आईआईए को बधाई देते हुए संगठन द्वारा सरकार एवं उद्यमी के बीच सेतु के रूप में काम करने एवं उद्योग जगत व उद्यमी की समस्याओं से सरकार को अवगत कराकर समाधान करने तक किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

एक्सपो में शामिल होंगे 10 देशों के उद्यमी


मलदहिया स्थित आईआईए के कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश भाटिया ने एक्सपो को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगा। राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने कहा कि एक्सपो में 10 देशों के उद्यमियों के शामिल होने की स्वीकृति मिल गई है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा, मनीष कटारिया, पंकज अग्रवाल, नीरज पारीख, प्रशांत अग्रवाल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed