फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister G Kishan Reddy hit back at Rahul Gandhi on china issue said first ask your family

Varanasi: राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रेड्डी का पलटवार, बोले; अपने परिवार से पूछें- किस देश को जमीन दिया?

Fri, 25 Aug 2023 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 07:37 PM IST
सार

जी-20 बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। कहा कि राहुल गांधी को कोई कहानी सुनाने की जरूरत नहीं है। उनके किसी भी प्रश्न का जवाब देने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Union Minister G Kishan Reddy hit back at Rahul Gandhi on china issue said first ask your family
वाराणसी में प्रेस वार्ता करते केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने संबंधित राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने वाराणसी में कहा कि राहुल गांधी को अपने परिवार से पूछना चाहिए कि उनके समय में केंद्र सरकार ने अलग-अलग देश को भारत की कितनी जमीन दी है।

विज्ञापन


जी-20 बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने छावनी क्षेत्र स्थित एक में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत की संसद में खुद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि भारत की जिस जमीन को चीन ने लिया वह खेती के लायक नहीं है। वह जमीन किसी काम की नहीं है। ऐसे में भारत से चीन की जमीन लेने पर कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

राहुल गांधी के किसी भी प्रश्न का जवाब देने की जरूरत नहीं

किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी को कोई कहानी सुनाने की जरूरत नहीं है। उनके किसी भी प्रश्न का जवाब देने की जरूरत नहीं है। देश ने जितना भी झुकने का काम किया है, वह कांग्रेस के समय ही किया है। आज की तारीख में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वस्तर पर ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को याद दिलाए पुराने दिन, बोले- BJP में शामिल होने वाले दलबदलू

‘इंडिया’ गठबंधन को बताया अवसरवादी

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर जमकर निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का गठबंधन है या विपक्ष का? सवाल किया कि विपक्ष के गठबंधन का नेता कौन है? किसके नेतृत्व में काम करेंगे? इसका जवाब उनके पास नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता को नेतृत्व देखकर दल का समर्थन करना चाहिए।

विरोधी दलों के गठबंधन को अवसरवादी बताकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनसे देश को कोई लाभ नहीं होने वाला है। ऐसे गठबंधन से देश को नुकसान ही होता है। ऐसे गठबंधन की विश्वसनीयता नहीं है। इसलिए उनकी चर्चा भी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed