फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Dr. Bharti Praveen pawar said- Corona challenges showed new path,

Varanasi: केंद्रीय मंत्री डॉ.भारती प्रवीण बोलीं- कोरोना की चुनौतियों ने दिखाई नई राह, देश में बढ़ीं सुविधाएं

Wed, 22 Feb 2023 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 08:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ व आईसीएमआर की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Union Minister Dr. Bharti Praveen pawar said- Corona challenges showed new path,
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ व आईसीएमआर की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में स्वास्थ्य सुविधाओं की चुनौतियाें ने भी नई राह दिखाई। यही वजह है कि महामारी के बाद से सुविधाओं में न केवल बढ़ोतरी हुई बल्कि आने वाले दिनों में इस तरह की महामारी से निपटने में अब किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन


रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में डॉ. भारती ने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा होना बहुत जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए जांच, बेड बढ़ाए जाने के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। कोविड में भी ऑनलाइन ट्रेनिंग के साथ ही जिस तरह मजबूती के साथ भारत ने महामारी का सामना किया, उससे दुनिया के कई देशों को सीख भी मिली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने सरकार के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन

महामारी से निपटने में  प्रशिक्षण की भूमिका अहम

उन्होंने बताया कि जिस तरह महामारी आती जा रही है, उसमें प्रशिक्षण की भूमिका और भी अहम होती है। इससे समय रहते महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इन सबको लेकर योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि बदलते समय के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है। इसका लाभ डॉक्टरों के साथ ही मरीजों को भी मिल रहा है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ. अतुल गोयल ने बीमारियों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister Dr. Bharti Praveen pawar said- Corona challenges showed new path,
क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने केंद्र सरकार के सहयोग से कोविड काल की तरह ही आने वाले दिनों में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाए जाने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. एके मौर्या आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ी
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की ओर भी ध्यान दिया गया है। वर्ष 2014 से पहले देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी जो बढ़कर 655 पहुंच गई है। एमबीबीएस की सीट 51 हजार थी वो भी बढ़कर एक लाख पहुंच गई है। पीजी की सीट जो 2014 से पहले 31 हजार थी, वो अब 65 हजार को पार कर रही है।

बताईं ये महत्वपूर्ण बातें

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में व्यवस्था में सुधार हो रहा है। इसमें योग, कैंसर, हाइपरटेंशन आदि की स्क्रीनिंग भी होती है।
  • टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जोड़कर ग्रामीण इलाकों में बैठे डॉक्टरों को दूसरे संस्थानों के डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा मिल रही है। 
  • जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता के साथ ही मानक के अनुसार सभी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • प्रधानमंत्री नेशनल हेल्थ इंफ्रास्टक्चर मिशन के तहत बेड, लैब सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मरीज का इलेक्ट्रानिक हेल्थ रिकार्ड बनाया जाएगा। मरीज कहीं से भी किसी भी डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखा सकता है।
  • मेंटल केयर हेल्थ के तहत विशेष परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed