फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Ashwani Choubey gave big statement on rising prices of petroleum products

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, बोले-स्वदेशी पेट्रोल से मिलेगी राहत 

Sun, 21 Feb 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Ashwani Choubey gave big statement on rising prices of petroleum products
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही स्वदेशी पेट्रोल बनाने में कामयाबी मिलने वाली है। देश में एथेनॉल से पेट्रोल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। ऐसा होने के बाद पेट्रोल के दामों पर सरकार का नियंत्रण होगा।

विज्ञापन


बनारस रेल इंजन कारखाना गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद कहा कि सरकार ने इसके पूर्व भी बढ़े मूल्यों को कम किया था। आज भी हम दाम कम करने का प्रयास कर रहे हैं। वैश्विक बाजार का मूल्य हम निर्धारण नहीं करते हैं। सरकार की ओर से कई कल्याणकारी काम हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक फोकस
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के पहले जहां कोई लैब नहीं थी, वहीं अब लैब की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस बार के बजट में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वास्थ्य योजना भी लांच की गई है, जिसमें पूरे देश भर में 602 क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाने की बात कही गई है। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

किसान आंदोलन पर विपक्ष की राजनीति ठीक नहीं
किसानों के आंदोलन पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है, जो ठीक नहीं है। उनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित को लेकर के कई बड़े कदम उठाए हैं।

किसी भी हालत में एमएसपी नहीं हटाई जाएगी और जो कृषि बिल लाया गया है, उससे किसानों को लाभ होगा। राजनीतिक भ्रम पैदा कर किसानों को भरमाया जा रहा है। जनता सब जानती है। विपक्ष को सार्थक प्रयास करना चाहिए। बजट में एक हजार से अधिक मंडियों को तैयार करने का प्रावधान है। 
 

जम्मू कश्मीर को भी आजाद कराया गया
लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार सबको हैं। जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर को आजाद कराया गया। सभी का सहयोग मिला। वहां चुनाव में भी सभी दलों के लोगों ने सहयोग दिया है। हिंसक आंदोलन जो लोग कर रहे हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी की रैली में भीड़ पर अश्विनी चौबे ने कहा कि न तो राहुल लोकसभा में सही बात करते हैं और न ही अन्य जगहों पर। राफेल हो या किसानों का मामला हो। अच्छी भावना के साथ बातचीत नहीं करते है। ममता बनर्जी के जयश्रीराम के नारे पर कहा कि बिना जयश्री राम के कल्याण नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed