{"_id":"59a98ee74f1c1b5b738b4b3a","slug":"union-bank-atm-will-upgrade-by-biometric-no-need-of-pin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक के ATM से अब नहीं हो पाएगी ठगी, PIN की जरूरत भी होगी खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक के ATM से अब नहीं हो पाएगी ठगी, PIN की जरूरत भी होगी खत्म
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक राजकिरण ने कहा, लगाए जाएंगे बायोमैट्रिक एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से ठगी रोकने के लिए यूनियन बैंक ने तैयारी शुरू कर दी है। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकिरण ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर व ग्रामीण अंचलों में बायोमैट्रिक एटीएम लगाए जाएंगे। एटीएम कार्ड भी आधार से लिंक होंगे।
यहां कार्ड के साथ थंब इंप्रेशन के बगैर पैसे नहीं निकलेंगे। भविष्य में एटीएम कार्ड और पिन नंबर की जरूरत भी खत्म हो सकती है। एक साल भर के अंदर यूबीआई के 50 प्रतिशत एटीएम अपग्रेड कर दिए जाएंगे। फिलहाल वाराणसी में 140 एटीएम काम कर रहे हैं।
हाल में यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पद संभालने वाले राजकिरण राय ने सेंट्रल जेल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एटीएम को हाईटेक बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये बायोमैट्रिक एटीएम कुछ चुनिंदा शहरों में लगाए जाएंगे। बनारस में भी जल्द ही ऐसे एटीएम लगेंगे। बैंक शाखाओं को यह देखना होगा कि सभी ग्राहकों के खाते, आधार नंबर से लिंक हों ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 51 महिलाओं को सोलर चरखा दिया जाएगा। पीएम के आदर्श गांव ककरहिया में दो विद्यालयों को यूबीआई गोद लेगा। शनिवार को गांव में सीएसआर के तहत इसकी शुरुआत की जाएगी।
ग्राम पंचायत के छह गरीब, मेधावी बालिकाओं को साइकिल, ट्रैक सूट, जूते व नोट बुक तथा 50 गरीब बालकों को भी जरूरत की सामग्री प्रदान दी जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एटीएम का उद्घाटन किया। मऊ में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भी शुभारंभ किया।