Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Congress in Varanasi

काशी में शिवराज सिंह चौहान: कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले- संविधान को इन दो शब्दों की जरूरत नहीं

Fri, 27 Jun 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

Varanasi News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि धर्म निरपेक्षता और समाजवाद शब्द को संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Congress in Varanasi
प्रेस वार्ता करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी में कहा कि भारत के संविधान को धर्म निरपेक्षता और समाजवाद शब्द की जरूरत नहीं है। ये दोनों शब्दों को हटाया जाना चाहिए। आपातकाल विषय को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे शिवराज सिंह ने कांग्रेस को इन दोनों शब्दों के लिए खूब लताड़ा। कहा कि संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए इसे जोड़ दिया गया, जबकि इसकी जरूरत नहीं थी। भारत की संस्कृति का इससे कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Congress in Varanasi
शिवराज सिंह चौहान का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed