फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unintentional murder Fraud case against nine people including inspector sub-inspector

गैर इरादतन हत्या: इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 9 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस; बिना गिरफ्तारी के ही लगा दी फाइनल रिपोर्ट

Mon, 02 Jun 2025 05:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

वाराणसी एडीजी जोन कार्यालय में बागपत के एक युवक ने प्रार्थना पत्र दिया था। लाइन बाजार (जौनपुर) के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नौ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Unintentional murder Fraud case against nine people including inspector sub-inspector
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हत्या के मुकदमे में वादी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में जौनपुर स्थित लाइन बाजार के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, दरोगा गोपाल जी तिवारी समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। केस जौनपुर के लाइन बाजार थाने में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


संजय वर्मा इस समय फतेहगढ़ में सीओ और दरोगा गोपाल जी तिवारी जौनपुर में तैनात है। दरोगा गोपाल जी ने फर्जी नोटिस और बिना गिरफ्तारी के गैर इरादतन हत्या मामले में कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल किया था।
विज्ञापन


बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी निश्चय राणा ने वाराणसी एडीजी जोन कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। निश्चय ने बताया कि 29 सितंबर 2012 को पिता बृजपाल सिंह की निरपुड़ा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के हत्यारों के विरुद्ध पैरवी की तो गांव निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा और प्रधान प्रताप सिंह राणा ने समझौते के लिए दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर थाना दोघट में मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रेमवीर सिंह राणा, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा, बाबू, नीरज सिंह ने दबाव डाला कि मुकदमा खत्म कर लो। इस पर सभी ने यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत अन्य शहरों में फर्जी केस दर्ज कराए। सामूहिक दुष्कर्म तक के मुकदमे फर्जी महिलाओं के जरिये लिखवाए गए, जिसमें वह बरी होता गया।

आरोप है कि थाना लाइन बाजार में पिता के हत्यारोपी बाबू व नीरज, प्रताप सिंह राणा, प्रेमवीर सिंह राणा, रतनवीर उर्फ उर्फ मोनू और अन्य साजिशकर्ताओं ने जौनपुर के ही रामआसरे निवासी नई काॅलोनी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार को रुपयों का लालच देकर 2019 में मेरे खिलाफ तहरीर दिलवाई।

निश्चय राणा ने पुलिस को बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी संजय वर्मा को आर्थिक लाभ देकर 2019 की फर्जी एवं झूठी घटना की तहरीर देकर वर्ष 2023 में धोखाधड़ी, गाली गलौज समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज करवा दिया। दरोगा गोपाल जी तिवारी ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

इस मामले में लाइन बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रताप सिंह राणा, प्रेमवीर सिंह राणा, रतनवीर मस्त, बाबू उर्फ मोनू, नीरज, रामआसरे सिंह, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उप निरीक्षक गोपाल जी तिवारी और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

संगठित गिरोह के जरिये फंसाया पांच साल बाद मिली राहत
आरोप है कि रिटायर्ड निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा की इंस्पेक्टर संजय वर्मा से नजदीकी थी। एक संगठित गिरोह के तहत वादी निश्चय को फंसाने की पटकथा प्रेमवीर सिंह ने रची। इंस्पेक्टर संजय वर्मा, दरोगा गोपाल जी तिवारी ने आर्थिक लाभ के चक्कर में अपराधियों से मिलीभगत कर निश्चय राणा के खिलाफ केस दर्ज कराया। निश्चय राणा ने बताया कि पांच साल बाद राहत मिली है। इन आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed