सुनील ओझा बने बिहार BJP के सह प्रभारी: अभी तक संभालते थे यूपी की कमान, गड़ौली धाम को लेकर थे सुर्खियों में
सुनील ओझा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के फैसले को अहम माना जा रहा है और जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा का उत्तर प्रदेश से बिहार ट्रांसफर हो गया है। सुनील ओझा अभी तक यूपी के सह प्रभारी थे अब उन्हें बिहार में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की है। सुनील ओझा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के फैसले को अहम माना जा रहा है और जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
गड़ौली धाम आश्रम को लेकर थे चर्चाओं में
बता दें कि सुनील ओझा पिछले दिनों गड़ौली धाम आश्रम को लेकर चर्चाओं में थे। मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे गड़ौली धाम आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बारे में बताया जाता है कि ये सुनील ओझा की देखरेख में बन रहा है। मामले ने तूल तब पकड़ी जब ये खबर आई कि गड़ौली धाम आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। सवाल उठने लगे कि आखिर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी होने के बाद भी ऐसा फैसला क्यों लिया गया।