फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uniform education system should be implemented in all the states

Varanasi News: प्रदेशों में लागू हो समान शिक्षण व्यवस्था

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uniform education system should be implemented in all the states
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश काशी महानगर इकाई की ओर से बीएचयू परिसर में हुई शैक्षिक संगोष्ठी में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसमें पदाधिकारियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार हर प्रदेश में समान शिक्षण व्यवस्था लागू करने का आह्वान किया। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड केंद्रीय विवि के कुलाधिपति और काशी विभाग के संघ चालक प्रो. जेपी लाल ने एआई के हस्तक्षेप को चिंताजनक बताया। कहा कि ये कभी मानव मस्तिष्क की बराबरी नहीं कर सकता। कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह ने कहा कि एआई का हस्तक्षेप शिक्षण व्यवस्था को ध्वस्त कर देगा। इस दौरान आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. शंकर राव तत्ववादी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन कार्यपरिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, धन्यवाद ज्ञापन अमिताभ मिश्र ने किया। गोष्ठी में प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय प्रो. अरुण कुमार राय डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed