फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under the preparations of G-20, the city commissioner took the initiative Preparation to paint the houses

G-20 summit in varanasi: मेहमानों का स्वागत करेंगे प्रवेश द्वार, कई मकानों को एक रंग में रंगने की तैयारी

Sat, 24 Dec 2022 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मिर्जापुर से वाराणसी नगर निगम सीमा में आने वाले मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के भीतर भी कुछ चौराहों पर अतिथियों के स्वागत के लिए द्वार बनेंगे। इसके लिए सर्वे चल रहा है। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों का स्वरूप पेंटिंग के जरिये बदला जाएगा।

विज्ञापन
Under the preparations of G-20, the city commissioner took the initiative Preparation to paint the houses
जी-20 का ‘लोगो’ - फोटो : संवाद

विस्तार

जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम की ओर से शहर को आकर्षक और सुंदर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार नगर निगम सीमा में आने वालों का स्वागत करने के लिए छह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। अब तक जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों का स्वागत संबंधित सड़क के विभाग करते रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मिर्जापुर से वाराणसी नगर निगम सीमा में आने वाले मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के भीतर भी कुछ चौराहों पर अतिथियों के स्वागत के लिए द्वार बनेंगे। इसके लिए सर्वे चल रहा है। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों का स्वरूप पेंटिंग के जरिये बदला जाएगा। जिस तरह गोदौलिया में मकानों व दुकानों को एक रंग में रंगा गया है, वैसे ही वीआईपी मार्गों के मकानों को भी रंगा जाएगा। पोल और खंभों पर लाइटें लगाई जाएंगी। कई जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अपर नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने की कार्ययोजना 29 दिसंबर तक बनेगी
नोडल अधिकारी व अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि 29 दिसंबर तक इसकी पूरी कार्ययोजना बना ली जाएगी। हम लोगों का पूरा फोकस शहर को सुंदर बनाने पर है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed