{"_id":"68179499c5073aebdd025037","slug":"under-the-chief-minister-s-mass-marriage-scheme-46-couples-took-seven-rounds-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 46 जोड़ो ने लिए सात फेरे, एक को काजी ने पढ़ाया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 46 जोड़ो ने लिए सात फेरे, एक को काजी ने पढ़ाया निकाह
Sun, 04 May 2025 09:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 04 May 2025 09:56 PM IST
सार
46 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ ओर एक को काजी ने निकाह पढ़ाया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गरीब कल्याण का कार्य किया गया।
विज्ञापन
सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 46जोड़ों ने सात फेरे लिए तो वही एक जोडे को काजी ने निकाह पढ़ाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर ने जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र एव उपहार स्वरूप सामान प्रदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबो के बेटियों के हाथ पीले करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाकर गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़ो के खाते में35हजार रुपये एवं10हजार का उपहार स्वरूप सामान दिया जाता है।
विज्ञापन
परिसर में आयोजित शादी में सेवापुरी के 37जोड़े एवं आराजी लाइन के 9जोड़े कुल 46 जोड़ों की शादी संपन्न हुयी इस अवसर पर ज्वाइन बीडीओ गिरीश चंद्र मिश्रा एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण आराजी लाइन प्रमोद पटेल अरविंद सिंह पटेल, मनोज कुमार यादव, आदि लोगों उपस्थित रहे।
विज्ञापन