फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under the Amrit Mahotsav of independence the tricolor yatra took out in schools in varanasi

हर घर तिरंगा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों को किया गया जागरुक

Thu, 11 Aug 2022 06:17 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 Aug 2022 06:17 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसे सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कॉलेजों व स्कूलों में जन जागरुकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान चित्रकला, रंगोली और पेंटिंग का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Under the Amrit Mahotsav of independence the tricolor yatra took out in schools in varanasi
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसे सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कॉलेजों व स्कूलों में जन जागरुकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाल कर घर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 
कथौली स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय पिंडरा स्थित महारानी गुलाब कुँवरि महिला महाविद्यालय, फूलपुर स्थित बी आर महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को आजादी के बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन

 

इस दौरान चित्रकला, रंगोली और पेंटिंग का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर के  बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा  के गीत को गाते हुए तिरंगा लहराते हुए प्रभात फेरी निकाली उसके बाद राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बच्चे रंगोली बनाकर अपने देशभक्ति को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में भी बच्चों द्वारा अपने हुनर को प्रस्तुत किया गया। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, जमापुर, समोगरा व सिंधोरा के स्कूलों में आजादी के महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रम के आयोजित किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed