{"_id":"611eb3498ebc3e79de06211b","slug":"under-jal-jeevan-mission-439-villages-will-have-new-pipelines-varanasi-news-vns606901994","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के तहत 439 गांवों में पड़ेंगी नई पाइप लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के तहत 439 गांवों में पड़ेंगी नई पाइप लाइनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 694 में से 439 गांवों में पेयजल की नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। जल जीवन मिशन के तहत 1400 करोड़ रुपये की लागत से 2024 तक हर घर नल योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद जल निगम ने काम शुरू कराया है।
पहले चरण में गांवों में जरूरत के अनुसार सर्वे कराया जा रहा है। पानी की आपूर्ति के लिए टंकी और ट्यूबवेल का निर्माण, आबादी के हिसाब से पाइप की मोटाई आदि तय किया जा रहा है। निर्माण हर हाल में 2024 तक पूरा कराना है। इसकी नियमित मानीटरिंग की जाएगी। हर महीने की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जो पाइप लाइनें डाली जाएंगी, उनका पहले परीक्षण होगा। गुणवत्ता में निर्माण सामग्री पास होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश संस्थाओं को दिया गया है।
जिले के 439 गांवों में नई पाइप लाइनें बिछाई जाएगी। बाकी में पेयजल लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए 200 से अधिक डीपीआर बने हैं। योजना के तहत ट्यूबवेल, टंकी और पेयजल आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। -एके पुरवार, मुख्य अभियंता, जल निगम