फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under crowd management one-way system at Cantt railway station monitoring from four sectors

Varanasi News : क्राउड मैनेजमेंट के तहत कैंट रेलवे स्टेशन पर वनवे व्यवस्था, चार सेक्टर से निगरानी

Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट का महाप्लान तैयार किया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया के मुख्य भवन से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जा रहा है और निकास के लिए टी-टू गेट निर्धारित किया गया है।
 

विज्ञापन
Under crowd management one-way system at Cantt railway station monitoring from four sectors
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि और महाकुंभ के पलट प्रवाह के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के तहत वनवे व्यवस्था लागू की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग से होकर मुख्य भवन से प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए सिर्फ यात्रियों को एंट्री दी जा रही है। वहीं, हैंड मशीन से जनरल टिकट भी दिए जा रहे हैं।नए एफओबी के यात्री हाॅल से यात्रियों को टी-टू गेट और यात्री आश्रय की तरफ से बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। पुराने एफओबी से भी यात्रियों को प्लेटफाॅर्म संख्या नौ की तरफ निकाला जा रहा है। तृतीय प्रवेश द्वार प्लेटफार्म संख्या 10-11 पर सिर्फ महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के टिकट देखकर उन्हें ही प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को सीओएम और डीआरएम ने भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का हाल जाना। चार सेक्टर में कैंट स्टेशन की व्यवस्था की कमान अधिकारियों ने संभाली है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ डीआरएम एसएम शर्मा ने भीड़ प्रबंधन के तहत इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम विकसित कराया है। वहीं, अलग-अलग विभागों के प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ के सभी बड़े अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चेक्टर के तहत सीनियर डीसीएम के पास यात्री सुविधा, सीनियर डीएससी को सुरक्षा व्यवस्था, होल्डिंग एरिया की व्यवस्था सीनियर डीईएन थ्री और ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी सहायक परिचालन अधिकारी को सौंपी गई है। सभी अधिकारी डीआरएम को रिपोर्ट कर रहे हैं।


यात्रियों के पास पहुंच रहा जनरल टिकट
श्रद्धालु यात्रियों की संख्या को देखते हुए जगह-जगह एटीवीएम और कमर्शियल स्टाफ को हैंड मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग के अंदर बैठकर स्टाफ जनरल टिकट बना रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को बहुत लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। होल्डिंग एरिया में एटीवीएम लगाया गया है।



भीड़ प्रबंधन पर हर समय निगरानी
कंट्रोल रूम से स्टेशन परिसर की 24 घंटे निगरानी हो रही है। जिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है, वहां अर्धसैनिक बलों और आरपीएफ को भी लगाया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म पर हर समय यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed