{"_id":"597322814f1c1b04668b4b6d","slug":"under-construction-flyover-falls-on-railway-track-in-sasaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासाराम में निर्माणाधीन पुल गिरा, दो की मौत, कई घंटे रेल परिचालन रहा बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासाराम में निर्माणाधीन पुल गिरा, दो की मौत, कई घंटे रेल परिचालन रहा बाधित
ब्यूरो,अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज धंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय मंडल के मुगलसराय-हावड़ा रूट पर सासाराम जंक्शन के पास बन रहे फ्लाईओवर का सेटिंग बिगड़ जाने से शनिवार की सुबह निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया। वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। दो मजदूरों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
तीन मजदूर गंभीर हालत में सासाराम अस्पताल में भर्ती हैं। पुल गिरने से हावड़ा-मुगलसराय मार्ग पर आठ घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। मौके पर पहुंची एआरटी ने कड़ी मशक्कत कर आठ घंटे बाद रेलवे ट्रैक दुरुस्त कर परिचालन आरंभ करा दिया। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि शाम छह बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मुगलसराय मंडल के सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप फ्लाईओवर के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इसी काम को करने के लिए सुबह मजदूर ब्रिज के पास काम करने पहुंचे थे। रेल पोल चढ़ाने के दौराल पुल धंस गया और उसके मलबे में कई मजदूर दब गए।
विज्ञापन
मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकालने तक दो मजदूरों साईतुल्ला (25), नाल्सन (30) की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर जहीदुल्ल इस्लाम, जुल्हज जमीर और रविकुल घायल हो गए।
जैसे ही इसकी जानकारी मंडल रेल प्रशासन को हुई अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल एआरटी (दुर्घटना राहत यान) अधिकारियों को लेकर घटना स्थल पर रवाना हुआ। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने राहत कार्य में जुटे स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया।
ट्रैक पर मलबा और लोहे का गर्डर गिर जाने से रेल परचिालन पूरी तरह बाधित हो गया। मंडल रेल प्रशासन ने डाउन में जाने वाली अजमेर सियालदह एक्सप्रेस कुम्हऊ रेलवे स्टेशन पर, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन और अमृतसर टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर रोककर रखा गया।
इसी प्रकार अप की ट्रेनों में पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पहलेजा घाट और गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को डेहरी आन सोन रेलवे स्टेशन पर रोककर रखा गया था।