फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncontrolled bike hits tree, young man dies

Varanasi News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 30 Dec 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike hits tree, young man dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव के पास रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में असिला निवासी चंदन कश्यप (25) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा दोस्त रवि सेठ (28) निवासी मीराशाह घायल हो गया। चंदन के सिर में चोट आई और ज्यादा रक्तस्राव मौत की वजह बनी। लोगों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले गए। चंदन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान चंदन ने दम तोड़ दिया। चंदन कश्यप मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। वह अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था। पिता शिवशंकर तहसील पिंडरा परिसर में चाय की दुकान लगाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां लालमनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article