फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncle killed nephew by attacking him with a hammer in Mau

मऊ: खिड़की खोलने के विवाद में चाचा ने हथौडे़ से हमला कर भतीजे की ली जान, पत्नी-बेटियों सहित छह पर मुकदमा

Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: हरि User Updated Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसकी पत्नी और दो बेटियों सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Uncle killed nephew by attacking him with a hammer in Mau
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पूरा पार गांव में कमरे की दीवार में खिड़की खोलने के विवाद में चाचा ने हथौड़े से अपने सगे भतीजे के सिर में प्रहार कर दिया। दो दिनों तक एक नीजी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए 14 वर्षीय घायल किशोर की बुधवार की शाम को मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसकी पत्नी और दो बेटियों सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूनापार  निवासी भरत चौहान और नागेंद्र चौहान सगे भाई हैं। एक ही मकान में उनके हिस्से में अगल बगल कमरे हैं। 26 जुलाई को नागेंद्र का बेटा राम करन एक कमरे में अंधेरा होने के चलते खिड़की खोल रहा था। इसी बीच उसका चाचा भरत चौहान ने आकर राम करन के हाथ से हथौड़ा छीनकर उसके सिर पर दे मारा। हमले से राम करन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन घोसी सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारवालों ने राम करन को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मृतक का शव कब्जे में ले लिया है। उधर, मृतक की मां दुर्गा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा भरत चौहान, उसकी पत्नी ममता और बेटियों रंजना, काजल और हंसा तथा श्यामदेव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा भरत को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में कोतवाल संजीव कुमार दुबे का कहना है कि आपसी विवाद में भरत ने राम करन के सिर में प्रहार कर दिया जिससे दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed