फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Umbrella: 14 accused died in SIT investigation

उभ्भाकांड: एसआईटी की जांच में 14 आरोपियों की हो चुकी है मौत

Sun, 01 Mar 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Umbrella: 14 accused died in SIT investigation
सोनभद्र। उम्भा कांड में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में सोनभद्र के तत्कालीन डीएम, एसडीएम समेत 21 अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई और एक एसडीएम, एक तहसीलदार समेत 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की भी सिफारिश की गई है। उभ्भाकांड मामले में 14 अन्य आरोपितों की मौत हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी सौंप दी गई।
विज्ञापन

बता दें, 17 जुलाई 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में एक सहकारी समिति की विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष के 11 लोगों की मौत हो गई थी और 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हो गए थे। प्रकरण संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतकों के आश्रितों और घायलों से मुलाकात किया था। सीएम ने जिला प्रशासन को मृत लोगों के आश्रितों, घायलों और भूमिहीनों को ग्राम सभा में पट्टे पर जमीन देने की घोषणा करते हुए प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने का निर्देश दिया था। प्रशासन की ओर से 11 मृतकों के परिजनों को साढ़े सात-सात बीघे जमीन एवं 270 ग्रामीणों को भूमि की उपलब्धता के अनुसार पट्टे पर जमीन दे दी गई है। उधर, एसआईटी ने भी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed