फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    Umbha scandal: 11 people were killed in bloody struggle hearing postponed due to deterioration of health of main plaintiff

उभ्भा कांड: खूनी संघर्ष में 11 आदिवासियों की गई थी जान, मुख्य वादी की तबीयत खराब होने से सुनवाई टली

Fri, 02 Apr 2021 09:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
 Umbha scandal: 11 people were killed in bloody struggle hearing postponed due to deterioration of health of main plaintiff
Court order - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में 17 जुलाई 2019 को घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें 11 आदिवासियों की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने 28 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय को सौंपा। विशेष न्यायालय एससी-एसटी के यहां चल रही सुनवाई के तहत बृहस्पतिवार को पुन: सुनवाई होनी थी, लेकिन मुख्य वादी की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सका। ऐसे में न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की है।

विज्ञापन


आदिवासियों की ओर से वकील नित्यानंद द्विवेदी ने बताया कि मामले की सुनवाई में बृहस्पतिवार को मुख्य वादी लल्लू की गवाही होनी थी, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना उसने पैरोकार के जरिये दी है। ऐसे में अब अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


घोरावल सीओ संजय वर्मा ने बताया कि उभ्भा कांड में मृतक रामसुंदर के पुत्र लल्लू सिंह की तहरीर पर ही तत्कालीन प्रधान यज्ञदत्त सहित 28 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी थी, वहां लल्लू की गवाही थी, लेकिन तबीयत खराब होने से गवाही नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed