चार फरवरी 1995 को शाहगंज जीआरपी सिपाही अजय सिंह के हत्याकांड में दोषी करार दिए गए सात लोगों में शामिल पूर्व सांसद उमाकांत यादव इसी साल 22 अप्रैल से जिला कारागार में बंद हैं। वे जब कोर्ट में पेश होने आए तो अपने हाथ में लाल रंग का रुमाल लेकर पहुंचे थे। निराशा के साथ-साथ गुस्से में भी दिखाई पड़ रहे थे। बसपा से मछलीशहर से एक बार सांसद बने उमाकांत यादव की गिनती बाहुबली नेताओं में होती है। वे खुटहन से लगातार तीन बार विधायक रहे। उमाकांत यादव 1991 में बसपा से खुटहन विधानसभा (अब शाहगंज विधानसभा) से विधायक बने थे। इसके बाद 1993 में वे सपा-बसपा गठबंधन से दूसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए थे।
Umakant Yadav: पहली बार बसपा से बने थे विधायक, सीएम रहते मायावती ने अपने घर से कराया था गिरफ्तार, जानें क्यों?
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन