{"_id":"5b9a3760867a557eb60316c0","slug":"ujjwala-yojna-gas-cylinder-become-showpiece-in-pm-modi-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र में 'उज्ज्वला' का सिलेंडर बना शो पीस, लाभार्थियों ने बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र में 'उज्ज्वला' का सिलेंडर बना शो पीस, लाभार्थियों ने बताया कारण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस के दाम में आए जबरदस्त उछाल से पीएम के संसदीय क्षेत्र के उज्ज्वला योजना के लाभार्थी एक बार फिर खाना पकाने के परंपरागत संसाधनों की ओर लौटने लगे हैं। गैस के महंगे दाम के चलते सिलेंडर भरा पाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि गैस का दाम लगभग 900 रुपये पहुंच गया है। पकाने पर अगर इतना खर्च करेंगे तो खाने के लिए सामान कहां से जुटाएंगे।
धौरहरा की रेहाना व बहरामपुर की प्रेमा देवी ने बताया कि गैस का दाम बढ़ने के कारण वे अपना चूल्हा जला रही हैं। दानगंज में लाभार्थियों के घर कनेक्शन मिलने की खुशी तो है लेकिन गैस सिलिंडर भराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खररिया की विद्या देवी और बिरांव की नगीना देवी ने कहा कि सरकार ने गैस कनेक्शन चूल्हा तो दे दिया लेकिन इस महंगाई के कारण सिलिंडर भरा पाना मुश्किल हो रहा है।
मोहनसराय की भुखला देवी, तारा देवी, गीता ,चंद्रिका, रेखा देवी, लालती यादव बैरवन की आशा देवी, सावित्री वर्मा, कनेरी की शीला व रानी ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वे कभी हम गैस भी ले पाएंगे। सरकार ने गैस सिलिंडर देकर काफी अच्छा किया लेकिन गैस के सिलिंडर के दाम में बेतहासा वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
खाना उपले व लकड़ी पर भी बना रहे हैं, जिससे कि सिलिंडर ज्यादा दिन तक चल जाए। सेवापुरी क्षेत्र के बैजलपुर गांव की ईशरावती व अनीता ने बताया कि सपने में भी नही सोचा था कि इस गरीबी में गैस पर खाना पकाऊंगी। कनेक्शन तो मिल गया पर महंगाई के चलते गैस सिलेंडर भराने में दिक्कत आ रही है। लोहता क्षेत्र में भी लोगों का यही कहना है।

पहले छह सिलेंडर पर नहीं देना होगा लोन
gas subsidy
उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर लेने वाले लाभार्थियों को पहले छह सिलिंडर के लिए लोन नहीं देना होगा। यह नियम अप्रैल से लागू हो गया है। छह सिलिंडर भराने के बाद सातवें सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी लोन के तौर पर सरकार ले लेगी। महंगाई की वजह से लोग खाली होने के बाद सिलिंडर ही नहीं भरा रहे। अगर लोग गैस सिलिंडर नहीं भराएंगे तो लोन को कैसे वापस लिया जाएगा इसकी भी कोई योजना विभाग के पास नहीं है।
इंडेन के क्षेत्रीय अधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि कनेक्शन मिलने के बाद लाभार्थियों के पहले छह सिलिंडर पर कोई लोन नहीं लिया जाता है। साथ ही कनेक्शन सरेंडर करने और लोन रिकवरी का भी कोई प्रावधान नहीं है।

लाभार्थियों ने ये कहा
कुरौली की चंदा ने बताया कि गैस कनेक्शन नि:शुल्क मिलने से खुशी मिली पर गैस की रिफलिंग महंगी होने से इसे भराना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते फिर से चूल्हा फूंकना पड़ रहा है।
नियार की किरण ने बताया कि गैस महंगी होने की वजह से गैस सिलिंडर भराने में समस्या आ रही है। इस बार कर्ज लेकर गैस भराना पड़ा। समस्या की मेन वजह महंगाई है।
खररिया की विद्या देवी अैर बिरांव की नगीना देवी ने कहा कि सरकार ने गैस कनेक्शन और चूल्हा तो दे दिया लेकिन गैस की कीमतें अनियंत्रित हैं। इसकी वजह से गैस चूल्हा होने के बावजूद लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है।