फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uff this jam: Long queue of vehicles on Varanasi-Shaktinagar highway road affected for 15 km

उफ्फ ये जाम : वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर लगी वाहनो की लंबी कतार, 15 किमी तक सड़क प्रभावित

Mon, 02 Dec 2024 01:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

सोनभद्र में सोमवार की सुबह जाम की तस्वीर लेकर आई। रेणुकूट नगर में सुबह से शुरू हुआ जाम 24 घंटे बाद भी नहीं खुल सका और भारी वाहनों की कतार से जनजीवन प्रभावित दिखा। लगभग 15 किमी दूर तक जाम लग गया और इस मार्ग से जाने वाले परेशानहाल दिखे। बताया जा रहा है कि जाम की वजह जगह - जगह खड़े वाहन बने ये वाहन खराब भी हो रहे थे लिहाजा व्यवस्था चरमरा गई।

विज्ञापन
Uff this jam: Long queue of vehicles on Varanasi-Shaktinagar highway road affected for 15 km
सड़क पर खड़े वाहन परेशानहाल जनता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेणुकूट नगर में रविवार की सुबह से शुरू हुआ ट्रैफिक जाम सोमवार की सुबह तक लगा हुआ है। ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन लग रहे जाम की वजह से स्थिति खराब हो जा रही हैl 24 घंटे से ज्यादा जाम लगे रहने के कारण सोमवार की सुबह भी स्कूली बच्चों, श्रमिकों और काम पर जाने वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। लगभग 15 किलोमीटर लंबे जाम ने पूरे शहर को ठहराव की स्थिति में ला दिया है। सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के खराब होने और ब्रेकडाउन की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


जाम की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई बसें घंटों से जाम में फंसी हुई हैं, जिससे यात्री बेहाल हैं। आए दिन लग रहे जाम से नगर में आक्रोश है, सोमवार की सुबह स्कूल के समय लगे जाम के कारण अभिभावकों को ज्यादा परेशानी हुई और उन्हें बच्चों को बाइक से स्कूल तक छोड़ना पड़ाl कुछ स्कूलों में सोमवार से ही परीक्षाएं शुरू हुई थी।
विज्ञापन


जिसके कारण स्कूल जाने बच्चों की मजबूरी हो गई थी वहीं जाम लगे रहने के कारण कुछ स्कूलों में तो मजबूरी में छुट्टी करनी पड़ी क्योंकि स्कूल बसों के जाम में फंसे रहने के कारण बच्चे स्कूल तक पहुंच नहीं सकेl जगह-जगह ओवरलोड वाहनों का खराब होना इस जाम का प्रमुख कारण है। भारी वाहनों की खराबी से बार-बार रुकावटें हो रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है। पिपरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन जाम को खुलवाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लगातार खराब हो रहे ओवरलोड राख लदे वाहनों के कारण अब तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। रविवार की सुबह वन देवी मंदिर के आसपास से शुरू हुआ जाम का सिलसिला रविवार की शाम तक मुर्धवा मोड तक पहुंच गया सोमवार की सुबह यह बीजपुर मार्ग पर और हाथीनाला की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बढ़ गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हुईl लंबे समय तक जाम में फंसे होने के कारण यात्रियों में आक्रोश है।




स्थानीय लोगों का कहना है पता नहीं कब ओवरलोड वाहनों की अनियमितता पर प्रशासन सख्त कदम उठायेगा। रेणुकूट की यह स्थिति ना सिर्फ यात्रियों बल्कि पूरे शहर के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना होगा ताकि सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed