फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   U-turn system implemented at Sundarpur crossing in Varanasi for stop traffic jam

ट्रैफिक जाम का समाधान: वाराणसी में अब सुंदरपुर चौराहे पर यू-टर्न व्यवस्था हुई लागू, रूट जान लें

Mon, 03 Jun 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

वाराणसी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद जारी है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडुवाडीह चौराहा और चितईपुर चौराहा के बाद अब सुंदरपुर चौराहे पर यू-टर्न व्यवस्था लागू हुई है।  

विज्ञापन
U-turn system implemented at Sundarpur crossing in Varanasi for stop traffic jam
सुंदरपुर चौराहे पर लागू की गई यू टर्न की नई व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह चौराहा और चितईपुर चौराहा के बाद भीषण जाम की समस्या को देखते हुए रविवार की शाम से सुंदरपुर चौराहे पर यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई। चितईपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यवस्था की निगरानी के लिए दो शिफ्ट में ट्रैफिक पुलिस के चार सिपाही और पांच होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत खोजवा की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को कर्मजीतपुर की ओर जाना होगा, वह सुंदरपुर चौराहा से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे जाकर दाएं मुड़कर गंतव्य की ओर जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह से कर्मजीतपुर चौराहे से आकर खोजवा की तरफ या नरिया की तरफ जाने वाले वाहनों को सुंदरपुर चौराहा से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे जाकर दाएं मुड़कर गंतव्य की ओर जाना होगा। नई व्यवस्था के पालन के लिए सुंदरपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed