Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   U-turn system abolished at Manduwadih intersection traffic lights will be installed CP mohit instructions

Varanasi News: मंडुवाडीह चौराहे पर यू-टर्न व्यवस्था खत्म की जाएगी, ट्रैफिक लाइट लगेगी; पढ़ लें सीपी के निर्देश

Sun, 30 Nov 2025 02:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 02:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह में लोगों को राहत मिलते वाली है। यू टर्न व्यवस्था हो जाने से करीब एक किलाेमीटर का सफर कर चाैराहा पार करना होता था। अब इस परेशानी को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
U-turn system abolished at Manduwadih intersection traffic lights will be installed CP mohit instructions
मंडुवाडीह चाैराहे पर यू टर्न की व्यवस्था के तहत जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह चौराहे पर यू टर्न की व्यवस्था समाप्त होगी। सिग्नल लाइट और ट्रैफिक बूथ बनने के बाद से यू टर्न खत्म करने और दोपहिया वाहनों के लिए 500 मीटर की दूरी को 100 मीटर किया जाएगा। लंका क्षेत्र में रविदास गेट से मालवीय गेट के बीच चार और दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए रंगीन पट्टी पार्किंग की व्यवस्था होगी। रंगीन पट्टी पार्किंग के बाहर खड़े वाहनों को सीज कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था निरीक्षण के दौरान मातहतों को कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंका रविदास गेट से मालवीय गेट के बीच ऑटो, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग के लिए स्थान नियत है, जो ऑटो, ई-रिक्शा निर्धारित स्थान पर खड़े नहीं होंगे, उनका चालान होगा। लंका मालवीय चौराहे के चारों तरफ 100 मीटर तक वाहन की पार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि मंडुवाडीह चौराहा का चौड़ीकरण हो चुका है। ट्रैफिक लाइट व ट्रैफिक बूथ स्थापित होने के बाद यू-टर्न की व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दो पहिया वाहनों के लिए यू-टर्न कम दूरी पर करने का निर्णय लिया गया है, पूर्व में यह 500 मीटर पर था अब यह 100 मीटर पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीपी ने दिए निर्देश

पुलिस आयुक्त के अनुसार शहर के 21 चौराहों पर अगले 3 दिन में जेब्रा लाइन बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था, यातायात में बाधा डालने वालों और यातायात नियंत्रण प्रणाली की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

व्यापारिक संस्थानों के बाहर बिना अनुमति पार्किंग व सड़क पर माल लोड व अनलोड करने पर निगरानी व दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्टंट, हाई-स्पीड ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed