फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two youth killed in ballia when bolero hit his bike

बलिया और गाजीपुर में हादसों में चार की मौत, बोलेरो और कार की चपेट में आए बाइक सवार

Fri, 09 Nov 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/गाजीपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
two youth killed in ballia when bolero hit his bike
बलिया के  रघुनाथपुर गांव के पेट्रोल टंकी के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो की जद में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र बड़की सेरीया गांव निवासी शेषनाथ यादव (16) पुत्र रामबचन यादव एवं लक्ष्मण यादव (20) पुत्र शिवजी यादव एक बाइक पर सवार होकर खेत जुताई के लिए रघुनाथपुर पेट्रोल टंकी पर डीजल लाने जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी लेकर जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद बोलेरो सहित चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने के साथ पुलिस को सौंप दिया। दो शवों को देख पूरे गांव में मातम छा गया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर आधा घंटा तक बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग जाम कर दिया। थाना प्रभारी के काफी समझाने बुझाने और आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत


गाजीपुर जिले के भुआपुर (रंजीतपुर) गांव के पास गुरुवार को एक कार और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वाकया उस समय हुआ जब दोनों युवक घर से बाइक पर सवार होकर सादात बाजार जा रहे थे।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
 
गुरुवार को जंगीपुर थाने के मिट्ठापारा निवासी आकाश कन्नौजिया (20) तथा सागर यादव (19) किसी काम से सादात जा रहे थे, लेकिन सादात पहुंचने से पहले ही भुआपुर चट्टी के पास बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई। जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। 

ग्रामीणों की माने तो मृतक आकाश और सागर काफी घनिष्ठ मित्र थे। दोनों रामकिशुन इंटर कॉलेज करकापुर में 11वीं कक्षा के छात्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के घर रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। मिट्ठापारा गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। घटना के दूसरे दिन भी लोग छात्रों की मौत से गम में डूबे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed