{"_id":"66294a8249854d304c094e53","slug":"two-young-man-drowning-varuna-river-in-varanasi-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो युवकों के वरुणा नदी में डूबने की आशंका, घाट किनारे मिली बाइक, कपड़ा और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो युवकों के वरुणा नदी में डूबने की आशंका, घाट किनारे मिली बाइक, कपड़ा और मोबाइल
Wed, 24 Apr 2024 11:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:38 PM IST
सार
Varanasi News: मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह खोजबीन फिर शुरू होगी। खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बलबला घाट भतसार गांव में वरूणा नदी में बुधवार की शाम दो किशोर के डूबने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घाट किनारे किशोर की बाइक, कपड़ा और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। दोनों किशोर घर से पूजा सामग्री विसर्जन करने के लिए वरूणा नदी पहुंचे थे।
विज्ञापन
जंसा क्षेत्र के भतसार गांव में जयप्रकाश सिंह उर्फ लवकुश सिंह के घर बीते दो दिन पूर्व रामायण पाठ का आयोजन था, जिसमें भिखारीपुर राजातालाब निवासी उनका भांजा कार्तिकेय भी आया हुआ था।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 1 बजे जयप्रकाश सिंह का पुत्र आयुष सिंह (17) और भांजा कार्तिकेय (15) के साथ भतसार के बलबलवा घाट पर पूजा पाठ के बचे सामग्री को बाइक से लेकर प्रवाहित करने पहुंचा, जहां आशंका जताई जा रही है कि सामग्री के प्रवाहित करने के बाद नदी में स्नान के लिए उतरे होंगे।
विज्ञापन
काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों को चिंता हुई तो उनके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया लेकिन फोन नहीं उठ सका। अनहोनी की आशंका पर परिजन उक्त घाट पहुंचे जहां दोनों किशोर के कपड़े, चप्पल और थोड़ी दूर पर बाइक खड़ी मिली। परिजनों ने तुरंत जंसा पुलिस को सूचना दी।