{"_id":"65fee5bd443a3dd45e0cf187","slug":"two-young-man-died-road-accident-in-varanasi-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहरः हादसे में 2 युवकों की मौत, पहली बाइक गड्ढे में गिरी तो दूसरे को अज्ञात वाहन ने ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहरः हादसे में 2 युवकों की मौत, पहली बाइक गड्ढे में गिरी तो दूसरे को अज्ञात वाहन ने ठोका
Sat, 23 Mar 2024 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:55 PM IST
सार
Varanasi News: दोनों हादसे के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहले हादसे में बताया जा रहा है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई थी। दूसरे मामले में पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नियार-बेला मार्ग पर अजगरा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना के तिवारीपुर अइली निवासी बहादुर कन्नौजिया के पांच पुत्रों में सबसे छोटा सूरज कनौजिया (18) अपने घर से पूरेधूशाह स्थित एक नर्सिंगहोम में काम करने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूरज की बाइक की रफ्तार तेज थी। अजगरा पुलिस चैकी के समीप मोड़ पर सूरज अपनी बाइक को संभाल नहीं सका और एक गड्डे में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही सूरज की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन आए तो शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रजवाड़ी स्थित गोमती पुल के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। विवेकानंद कॉलोनी, दौलतपुर निवासी कृष्णा पांडेय (25) किसी काम से सैदपुर गए थे। शुक्रवार की रात वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। रात लगभग दस बजे रजवाड़ी पुल पार करने के बाद एक तेज रफ्तार वाहन ने संतोष की बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन