फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two women riding bike died due to tractor collision, youth injured

Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, युवक घायल

Sat, 04 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two women riding bike died due to tractor collision, youth injured
तमाचाबाद में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव निवासी सनोज पटेल बाइक से कछवा रोड बाजार आ रहा था। राधा पटेल (40) और शांति गौड़ (45) भी कछवा रोड बाजार आ रही थीं। लिहाजा, दोनों ने सनोज से मदद मांगी और बाइक पर सवार होकर जाने लगीं। सब तमाचाबाद में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक गिर पड़ी और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मिर्जामुराद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान राधा और शांति ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि डॉक्टरों की तरफ से की गई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर आए। पुलिस के मुताबिक राधा पटेल अपने पीछे पति (सुभाष पटेल), तीन बेटियों व एक बेटे और शांति अपने पीछे पति (वकील गौड़) तीन बेटों, दो बेटियों को छोड़ गई हैं। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक राणावत ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर भागे आरोपी चालक की जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed