फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two women assault on scooty collision in varanasi

वाराणसीः युवक की मोपेड से टकराई युवती की स्कूटी, उसके बाद जो हुआ किसी ने नहीं सोचा

Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Two women assault on scooty collision in varanasi
demo pic
बनारस में रविवार को एक दंग कर देने वाला मामला हुआ। यहां पर दो युवक एक मोपेड पर जा रहे थे तभी स्कूटी सवार दो युवतियों से मोपेड में टक्कर लग गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


शहर के सिगरा में रविवार को मोपेड से स्कूटी टकराने पर सरेराह दो युवक ने दो युवतियों की पिटाई की। मौके से गुजर रहे एक युवक ने बीचबचाव की कोशिश की तो दोनों युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


सरेराह मारपीट होते देख इलाकाई लोग मौके की ओर बढ़े तो दोनों युवक मोपेड छोड़ कर भाग निकले। सूचना पाकर सिगरा पुलिस ने मोपेड को कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर सिगरा थाने में मोपेड सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Two women assault on scooty collision in varanasi
UP Police
सिगरा थाने पहुंची दोनों युवतियों ने बताया कि वो एक रेस्टोरेंट से निकल रहीं थी। इसी दौरान मोपेड के पीछे उनकी स्कूटी से टक्कर लग गई। इसी पर मोपेड सवार एक युवक नीचे उतरा और उनकी स्कूटी की चाबी निकाल लिया।

युवतियों ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने को वो तैयार हैं मगर मोपेड सवार युवक उनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसी बीच दोनों बदसलूकी करने लगे और उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान मौके से गुजर रहे एक युवक ने बीचबचाव किया तो उसकी भी जमकर पिटाई की। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मोपेड के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed