{"_id":"5a533f304f1c1b1c198b5802","slug":"two-women-assault-on-scooty-collision-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः युवक की मोपेड से टकराई युवती की स्कूटी, उसके बाद जो हुआ किसी ने नहीं सोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः युवक की मोपेड से टकराई युवती की स्कूटी, उसके बाद जो हुआ किसी ने नहीं सोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रविवार को एक दंग कर देने वाला मामला हुआ। यहां पर दो युवक एक मोपेड पर जा रहे थे तभी स्कूटी सवार दो युवतियों से मोपेड में टक्कर लग गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था।
शहर के सिगरा में रविवार को मोपेड से स्कूटी टकराने पर सरेराह दो युवक ने दो युवतियों की पिटाई की। मौके से गुजर रहे एक युवक ने बीचबचाव की कोशिश की तो दोनों युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की।
सरेराह मारपीट होते देख इलाकाई लोग मौके की ओर बढ़े तो दोनों युवक मोपेड छोड़ कर भाग निकले। सूचना पाकर सिगरा पुलिस ने मोपेड को कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर सिगरा थाने में मोपेड सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
UP Police
सिगरा थाने पहुंची दोनों युवतियों ने बताया कि वो एक रेस्टोरेंट से निकल रहीं थी। इसी दौरान मोपेड के पीछे उनकी स्कूटी से टक्कर लग गई। इसी पर मोपेड सवार एक युवक नीचे उतरा और उनकी स्कूटी की चाबी निकाल लिया।
युवतियों ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने को वो तैयार हैं मगर मोपेड सवार युवक उनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसी बीच दोनों बदसलूकी करने लगे और उनके साथ मारपीट की।
इस दौरान मौके से गुजर रहे एक युवक ने बीचबचाव किया तो उसकी भी जमकर पिटाई की। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मोपेड के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।