सोनभद्र: वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो गांवों के लोग आए आमने-सामने, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी में वन भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जे का दायरा मधुबन ग्राम पंचायत के खैरटिया जंगल तक पहुंच जाने के बाद रविवार को तनाव बढ़ गया। खैरटिया में वन भूमि पर कब्जे को लेकर मधुबन के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों का विरोध कर खदेड़ दिया।
विरोध के बाद अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। मधुबन के ग्रामीणों ने वनकर्मियों को अवैध कब्जा रोकने के लिए समर्थन दिया और कब्जा रोकने की मांग की।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी में वन भूमि पर चल रहे अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों द्वारा रविवार को मधुबन ग्राम पंचायत की सीमा में प्रवेश करने के बाद तनाव की स्थिति हो गई। लिलासी गांव में सैकड़ों बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने रविवार को खैरटिया का रुख किया।
इस दौरान उन्होंने जंगल में हरे पेड़ों की कटान कर सफाई शुरू कर दी। अतिक्रमणकारी करीब दो से तीन बीघा भूमि को साफ कर चुके थे, तभी मधुबन के ग्रामीणों को जंगल साफ करने की सूचना मिल गई।
इस पर ग्रामीण ग्राम प्रधान बर्फीलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या मौके पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें लिलासी की सीमा में कब्जा करने की सलाह दी और अपनी ग्राम पंचायत में प्रवेश पर रोक लगाई।