फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two village of varanasi got award

बनारस के दो ग्राम प्रधानों को मिला पुरस्कार, गांव के विकास के लिए मिले 12 लाख रुपए

Sun, 29 Apr 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Two village of varanasi got award
दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से स्म्मानित हुए प्रधानों के साथ बैठे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो ग्राम प्रधानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला है। वहीं दोनों ग्राम प्रधानों को गांव के विकास के लिए 12-12 लाख रुपए भी मिले हैं।
विज्ञापन


जबलपुर से पुरस्कार लेकर दो गांव के प्रधान बनारस लौट आए हैं। इनमें एक चांदपुर के प्रधान आरडी यादव और अदमापुर के प्रधान अनिल कुमार पटेल शामिल हैं।

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर देश भर के 185 गांवों के प्रधान को बुलाकर 24 अप्रैल को सम्मानित किया गया था। पंचायतीराज के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यमंत्री परषोत्तम रूपाला के हाथों प्रधानों को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। उनके साथ सभी प्रधानों ने फोटो खिंचवाई। वहां से लौटने के बाद चांदपुर के प्रधान आरडी यादव ने कहा कि वहां जाने पर काफी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोग पूछ रहे थे कि पीएम के संसदीय क्षेत्र से आएं हैं। गांव के विकास के लिए 12 लाख रुपए मिले हैं। इन रुपयों से गांव में सीवर, पंचायत भवन और मूक बाधिर बच्चों के लिए हाल का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed