{"_id":"614f66ec8ebc3e04585c4357","slug":"two-units-of-anpara-closed-varanasi-news-vns6137188157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की दो इकाइयां बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की दो इकाइयां बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी खराबी के कारण बंद अनपरा डी परियोजना की दोनों इकाइयों से शनिवार को विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया। एक ही दिन एक हजार मेगावाट की इकाइयों के लोड पर आने से प्रदेश में विद्युत उत्पादन में सुधार हुआ है।
अनपरा-डी के जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से बंद 500 मेगावाट की सातवीं इकाई को शुक्रवार की दोपहर में ही लाइटअप कर लिया गया था। गहन जांच के बाद इस इकाई को शनिवार दोपहर 2.06 बजे सिंक्रोनाइज किया गया। इस दौरान लोड पर आने के कुछ ही देर बाद इकाई ट्रिप कर गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए थोड़ी देर बाद ही इसे पुन: उत्पादनरत कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक सातवीं इकाई से 100 मेगावाट से अधिक उत्पादन किया जा रहा था। इसी क्रम में 500 मेगावाट की ही छठी इकाई को भी रात में लाइटअप कर शनिवार सुबह 8.55 बजे सिंक्रोनाइज किया गया। शाम तक इस इकाई से 320 मेगावाट उत्पादन शुरू हो गया। जीएम ने बताया कि रात तक दोनों इकाइयों को फुल लोड पर ले आया जाएगा। दोनों इकाइयों के उत्पादनरत होने से प्रदेश में विद्युत उत्पादन में इजाफा हुआ है। शनिवार को अनपरा ए से 513, बी से 908 तथा लैंको परियोजना से 555 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। जबकि शनिवार सुबह अधिकतम मांग गिरकर 18857 मेगावाट के स्तर पर आ गई थी।