{"_id":"632b45075470b053ce56240b","slug":"two-thugs-arrested-on-input-of-army-intelligence-in-varanasi-by-up-stf-in-name-of-army-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर दो ठग गिरफ्तार: सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों ठगे, बनारस में STF ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर दो ठग गिरफ्तार: सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों ठगे, बनारस में STF ने दबोचा
Wed, 21 Sep 2022 10:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:38 PM IST
सार
सेना में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को एसटीएफ यूनिट ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ठग गिरोह के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को एसटीएफ यूनिट ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। कब्जे से रेलवे का पांच फर्जी नियुक्ति पत्र, कार, सात हजार नकदी बरामद हुआ। आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार गिरोह का मास्टरमाइंड अमित कुमार चौधरी झारखंड के रांची स्थित कोकर और झारखंड के रांची स्थित न्यू हैदर अली रोड बजरंगनगर का रहने वाला सचिन कुमार पांडेय है।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल सिंह को सूचना मिली कि आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अमित कुमार चौधरी अपने गैंग के कुछ साथियों के साथ छावनी क्षेत्र स्थित डाक बंगले में ठहरा हुआ है। मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पंजाब व महाराष्ट के नवयुवकों को मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस (एमईएस) की फर्जी परीक्षा के सिलसिले में ठगी के इरादे से बुलाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
टीम जब डाक बंगला पहुंची तो मालूम चला कि चेक आउट कर सभी निकल गए। इसके बाद ही वहां मौजूद नवयुवकों की निशानदेही पर कुछ दूरी पर जा रही झारखंड नंबर की कार का पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।